अश्वगंधा का मतलब है – घोड़े जैसी गंध हो जिसकी। नाम में ही घोड़ा है और काम भी वैसा ही है। आयुर्वेद में वर्णित एक कमाल की औषधि है अश्वगंधा। इस लेख में आज विस्तार से जानते हैं अश्वगंधा के बारे में।

अश्वगंधा लघु है, उष्ण वीर्य है, स्निग्ध है और मधुर रस वाली औषधि है। यह वात और कफ प्रधान रोगों में लाभकारी है। दीपन है जठर अग्नि को बढ़ाती है। कृमिघ्न है अर्थात पेट के कीड़ों का नाश करती है। आयुर्वेद में इसे पुष्टि कृत बलवर्धनम् कहा गया है जिसका अर्थ है यह शरीर को पुष्ट करती है और बलवान बनाती है। इसे सभी आयु के लोग प्रयोग कर सकते हैं।

अश्वगंधा मानसिक तनाव को कम करती है। यह पुरुषों और स्त्रियों दोनों के लिए उपयोगी है।

अश्वगंधा सांस से संबंधित बीमारियों में लाभदायक है।

स्त्रियों में कमजोर गर्भाशय और डी एन सी के बाद की परेशानियों में जैसे गैस आदि में लाभदायक है। सफेद पानी की समस्या में भी प्रयोग की जाति है। 5 ग्राम अश्वगंधा, 2 चम्मच गाय का घी, 250 ग्राम दूध ओर 250 ग्राम पानी को उबालें आधा होने तक फिर उसमें मिश्री मिला कर पिए। यह महिलाओं की बहुत सी परेशानियों में एक अच्छा प्रयोग है जैसे कमर दर्द आदि।

अश्वगंधा पुरुषों में शुक्र धातु को बढ़ाता है और पुष्ट भी करता है। वात प्रकृति के पुरुषों के लिए यह अत्यन्त लाभदायक औषधि है। मानसिक तनाव के कारण होने वाले इरैक्टाइल डिस्फंक्शन में भी अश्वगंधा लाभ करता है। खाने से पहले शहद के साथ लें।

त्वचा संबंधित रोगों में भी अश्वगंधा का प्रयोग किया जाता है जैसे सफेद दाग और सर्दियों में ड्राई स्किन।

अश्वगंधा सूजन और दर्द में भी लाभदायक है। सूजन और दर्द में अश्वगंधा और दूध का लेप लगाया जा सकता है।

अश्वगंधा सबके लिए उपयोगी है। इसे दूध, घी और शहद के साथ लिया जा सकता है। नाभि के नीचे के रोगों में खाना खाने के पहले और नाभि के ऊपर के रोगों में खाना खाने के बाद प्रयोग करें। तनाव को कम करने और अच्छी नींद के लिए रात को सोने से एक घंटा पूर्व दूध के साथ लें।

अश्वगंधा पूरे शरीर के लिए एक बेहतर टॉनिक है। आयुर्वेद में इसे रसायन और बाजीकरण की श्रेणी में रक्खा गया है।

अश्वगंधा ब्लड शुगर और बी पी को भी कम करता है इसलिए शुगर और बी पी की दवाओं के साथ इसके प्रयोग में सावधानी रक्खें। प्रेग्नेंसी और लैक्टेशन में भी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ले लें।

यह लेख मात्र आपकी जानकारी के लिए है। औषधि प्रयोग से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

अगर आप अश्वगंधा खरीदना चाहते हैं तो नीचे प्रोडक्ट के लिंक पर क्लिक करें।

Discover more from Facile Wellness

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading